चलती गाड़ी से सात बेसहारा पशु उतारकर भागा
संवाद सूत्र भदौड़ बरनाला जिले के गांव टल्लेवाल में रविवार देर रात अज्ञात लोग करीब सात बेसहारा पशुओं को छोड़ा।
संवाद सूत्र भदौड़, बरनाला : जिले के गांव टल्लेवाल में रविवार देर रात अज्ञात लोग करीब सात बेसहारा पशुओं को फेंक करके फरार हो गए। इसमें तीन गोवंश बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना का पता चलते ही टल्लेवाल की धार्मिक संस्थाओं ने रोष जाहिर किया व ऐसा काम करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की। समाज सेवी अमनदीप सिंह धालीवाल, बलविदर सिंह भोलू व जगसीर सिंह सिद्धू ने कहा कि यह घटना अकाल एकेडमी पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी है। जिसमें कुछ अज्ञात लोग रोड पर बेसहारा पशुओं को चलती गाड़ी से नीचे उतारते दिखाई दे रहे है। मगर गाड़ी से नीचे गिरने पर तीन गोवंश के काफी चोटें लगी हैं, जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी जगरावां की एक संस्था ने उठाई है, जिनकी तरफ से तीनो गोवंश का उपचार शुरु कर दिया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते कहा कि गौवंश के साथ ऐसा करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की जाए ताकि वह आगे से ऐसा करने की सोच भी ना सकें।