भारत बंद को सफल बनाने के लिए मंथन
केंद्र सरकार के खेती कानूनों को रद करवाने के लिए किसानों द्वारा केंद्र के खिलाफ लगातार संघर्ष किया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, बरनाला
केंद्र सरकार के खेती कानूनों को रद करवाने के लिए किसानों द्वारा केंद्र के खिलाफ लगातार संघर्ष किया जा रहा है। इसी के तहत 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया गया है। पंजाब की 30 किसान यूनियन समेत संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा समर्थन दिया गया है। बंद को सफल बनाने के लिए रेलवे स्टेशन बरनाला पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता नारायण दत्त, गुरुदेव पिक मांगेवाल, बाबू सिंह, बलवंत सिंह उपली द्वारा बैठक की गई। जिसमें व्यापार मंडल दुकानदारों बस ऑपरेटर से बंद को सफल बनाने की अपील की गई और सहयोग मांगा गया। बलवंत सिंह उप्पली ने कहा कि हर वर्ग से अपील की जाएगी और बंद के तहत सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 26 मार्च को मुकम्मल बंद रखा जाएगा। जिला बरनाला में रेलवे स्टेशन, संघेडा, तपा, धनौला, भदौड, हंडिआया महल कला में मुकम्मल बंद रखा जाएगा। गुरदीप सिंह मांगेवाल, अमरजीत कौर, भारत सिंह, गोरा सिंह, गुरनाम सिंह, चरणजीत कौर, गुरजंट सिंह, हरनेक सिंह, खुशियां सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।