तपा के दो गुटों में चले ईट पत्थर, बच्चा समेत चार घायल
तपा बरनाला ढिलवां रोड पर प्यारा लाल बस्ती में विगत रात दस बजे दो गुटों में टकराव।
संवाद सहयोगी, तपा, बरनाला :
ढिलवां रोड पर प्यारा लाल बस्ती में विगत रात दस बजे दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी झड़प हो गई। इस दौरान ईंट पत्थर भी खूब चले, जिसके साथ चार व्यक्ति व एक छह वर्षीय बच्चा गंभीर घायल हो गया। जिनको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बस्ती के लोगों ने कहा कि एक व्यक्ति जान बूझकर झगड़ा करके बस्ती का माहौल खराब कर रहा है, वह अपने साथियों समेत गली में ईट पत्थर चलाने शुरू दिया। जिसमें कई घायल हो गए। बस्ती के लोगों ने बताया कि ईट पत्थरों से गली में खड़ी कारों का भी नुक्सान हो गया। दूसरी तरफ नानक सिंह ने कहा कि बस्ती के कुछ युवा उसको लंबे समय से परेशान करते आ रहे हैं। रात को उनके घर आकर उसके साथ मारपीट की। जिसमें उनके काफी चोटें लगी।
थाना तपा के सहायक थानेदार जसवीर सिंह ने कहा कि लड़की के मामले को लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा है। नानक सिंह ने अपने रिश्तेदार बुलाकर माहौल खराब किया है। जिसके खिलाफ पहले भी केस दर्ज किया गया था। अब फिर से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।