तीन हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद
बरनाला जिला पुलिस ने दो विभिन्न जगहों से 2
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 02:43 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 09:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरनाला : जिला पुलिस ने दो विभिन्न जगहों से 2880 प्रतिबंधित गोलियां बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। पहले मामले में थाना सिटी-1 के एएसआइ सतविदरपाल सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पालो कौर निवासी बरनाला के घर पर छापेमारी कर 580 प्रतिबंधित गोलियां बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में थाना तपा के एएसआइ मनजीत सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर जग्गा सिंह व सिंदर कौर निवासी जोगा को बिना नंबर मोटरसाईकिल सहित 2300 प्रतिबंधित गोलियां बरामद गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें