वोट लिया और खिसक गया, जब कुर्सी से चिपक गया तो फिर..
भाजपा युवा मंडल के पूर्व प्रधान व पार्षद नरेंदर गर्ग नीटा द्वारा भाजपा को छोड़ने की चर्चा सुबह से ही इंटरनेट मीडिया में छाई रही कि भाजपा के कुछ साथी कांग्रेस में शामिल होंगे।
हेमंत राजू, बरनाला
भाजपा युवा मंडल के पूर्व प्रधान व पार्षद नरेंदर गर्ग नीटा द्वारा भाजपा को छोड़ने की चर्चा सुबह से ही इंटरनेट मीडिया में छाई रही कि भाजपा के कुछ साथी कांग्रेस में शामिल होंगे। हुआ भी ऐसा ही। मंगलवार दोपहर चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उपप्रधान व पूर्व विधायक केवल सिंह ढि़ल्लों के निवास पर एमसी नरेंदर गर्ग नीटा भाजपा को छोड़ कर अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। इसी बीच इंटरनेट मीडिया पर गाना भी बजने लगा राम न करे मेरे देश को कभी भी ऐसा नेता मिले, जो आप भी डूबे, देश भी डूबे जनता को भी ले डूबे। इस गीत को सुनकर लोग दिनभर लोटपोट होते रहे।
पार्षद नीटा ने फेसबुक्क पर लाइव होकर भाजपा के जिला प्रधान यादविदर शैंटी व भाजपा इंचार्ज बरनाला विजय सिगला पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जब वह आजाद तौर पर चुनाव लड़ रहा था तो दोनों ने उनके पास आकर कहा था कि आजाद नहीं भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ो। इंकार कर दिया तो दोनों नेताओं ने मानसिक टार्चर करते हुए परेशान किया। भाजपा सरकार व पार्टी की गलत नीतियों से परेशान होकर अब उन्होंने भाजपा को टाटा कहा है।
------------------- लालच में आकर भाजपा की नीतियों को गलत कह रहे नीटा : सिगला
भाजपा बरनाला के इंचार्ज विजय सिगला ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से भाजपा की नीतियों को सराहने वाले भाजपा नेता पार्षद नरेंदर गर्ग नीटा अब किसी लालच में आकर पार्टी की नीतियों को गलत कहने लगे हैं। नीटा द्वारा उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। वे केवल अपनी भाजपा पार्टी के सच्चे सिपाही हैं।