सूर्यवंशी खत्री सभा ने जरूरतमंद लड़कियों को सामान दिया
सूर्यवंशी खत्री सभा द्वारा दो लड़कियों को विवाह का सामान दिया गया। सभा के प्रधान सुखविदर सिंह भंडारी व महासचिव राजेश भुटानी ने कहा कि दोनों लड़कियों को एक-एक पेटी बर्तन व सूट आदि जरूरत का सामान दिया गया है।
संवाद सहयोगी, बरनाला
सूर्यवंशी खत्री सभा द्वारा दो लड़कियों को विवाह का सामान दिया गया। सभा के प्रधान सुखविदर सिंह भंडारी व महासचिव राजेश भुटानी ने कहा कि दोनों लड़कियों को एक-एक पेटी, बर्तन व सूट आदि जरूरत का सामान दिया गया है। इन लड़कियों सहित अब तक 37 लड़कियों को विवाह का सामान दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सभा द्वारा जल्द ही 15वां पेंशन वितरण समारोह आयोजित किया जा रहा है। सामान प्राप्त करने वाली लड़कियों में एक लड़की ब्राह्मण परिवार व दूसरी लड़की अग्रवाल परिवार की है। इस मौके मनदीप वालिया, नीरज बाला दानिया, सतिदर कौर, हरदीप कौर, तारा चंद चोपड़ा, तेजिदर सिंह, कर्म सिंह भंडारी, तेजिदर धीर आदि उपस्थित थे।