सीवरेज बोर्ड के कर्मचारियों का टेक्निकल एंड मकेनिकल यूनियन को समर्थन
संवाद सहयोगी बरनाला पक्का कॉलेज रोड पुराने बस स्टैंड पानी वाली टंकी सीवरेज बोर्ड के सदस्योंने बैठक दी।
संवाद सहयोगी, बरनाला : पक्का कॉलेज रोड पुराने बस स्टैंड पानी वाली टंकी सीवरेज बोर्ड के दफ्तर में टेक्निकल व मकेनिकल यूनियन की बैठक की गई। जिसको महिमा सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में किया गया। सचिव खुशविदर पाल सिंह ने संबोधित करते कहा कि सरकार द्वारा नई आर्थिक नीतियों पर हमले का शिकार सबसे अधिक जमीनी स्तर का वर्ग हो रहा है। सीवरेज बोर्ड में जल सप्लाई व सीवरेज की सफाई जैसे कामों को अनुसूचित वर्ग को करना पड़ रहा है। वह भी अब ठेके पर दे दिए हैं। जिस कारण उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। इसके साथ सैलरी कंपनियों पर निर्भर है, जो कई कई महीने नहीं देती है। उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियों को रेगुलर करके पक्का किया जाए, ताकि आर्थिक शोषण से बच सकें। टेक्निकल एंड मैकेनिकल यूनियन के ठेकेदारों व निजी करण विरोधी संघर्ष में फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन को छोड़ 12 कर्मचारियों मिल्खा सिंह के नेतृत्व में समर्थन दे दिए। इसके साथ इस संघर्ष में डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन, वेटरनरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठन शामिल हुए हैं। इस अवसर पर सुखविदर सिंह सुखजीत सिंह जसपाल सिंह बलदेव सिंह दर्शन सिंह मनीष कुमार अमरीक सिंह अमरजीत सिंह हरपाल सिंह गुरमीत सिंह उपस्थित थे।