छह हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद, तीन पर केस दर्ज
थाना तपा की पुलिस ने छह हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद होने पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 10:15 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 06:08 AM (IST)
संस तपा, बरनाला : थाना तपा की पुलिस ने छह हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद होने पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार मनजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर जब जगजीत सिह निवासी भूच्चो, गुरप्रीत सिह निवासी भूच्चो कलां व मुकेश कुमार निवासी रामपुरा मंडी को काबू किया तो उनसे छह हजार प्रतिबंधित गोलियां मार्का ट्रामाडोल हाइड्रोकलोराइड 100 एमजी कलोवीडोल 100 एसआर समेत एक स्कूटी को काबू किया। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कानूनी कारवाई शुरु कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें