धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए हस्ताक्षर मुहिम की शुरुआत की
धर्म बचाओ मोर्चा पंजाब द्वारा धोखे लालच व अन्य हथकंडे अपनाकर विदेश शक्तियों द्वारा करवाई जा रही धर्म तबदीली को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए।
जागरण संवाददाता, बरनाला : धर्म बचाओ मोर्चा पंजाब द्वारा धोखे, लालच व अन्य हथकंडे अपनाकर विदेश शक्तियों द्वारा करवाई जा रही धर्म तबदीली को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। यह मांग धर्म तबदीली पर नकेल कसने के लिए एक विशेष हस्ताक्षर मुहिम चलाकर पंजाब सरकार से की जा रही है। मोर्चे के जिला संयोजक सुखविदर सिंह भंडारी, सह संयोजक अवतार सिंह धनौला खुर्द व आचार्य श्रीनिवास ने जिले में हस्ताक्षर मुहिम की शुरुआत करते हुए मांग की कि भारत के महान विरासत के समूह धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी या उसके धार्मिक व पावन उपदेशों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रयत्नों को रोकने के लिए ऐसे समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ धारा 295-ए के अलावा देशद्रोह की धाराओं तहत सख्त कानून बनाया जाए। धर्म परिवर्तन संबंधी संविधान के आर्टिकल 25 से 28 तक जो कानून कर्नाटक सरकार व आठ अन्य राज्यों की सरकारों ने बनाए हैं, वह पंजाब में भी लागू किए जाएं। उन्होंने समूह पंजाबियों को इस मोर्चे द्वारा शुरु की हस्ताक्षर मुहिम में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देने की अपील की। इस मौके एडवोकेट दीपक जिदल, महिदरपाल गर्ग, मनीश बांसल, हेमराज वर्मा, रमेश कौशल, पीडी शर्मा, अश्वनी सिगला, नीलमणि समाधिया, नंद किशोर, सहज प्रकाश, सुखदर्शन कुमार आदि उपस्थित थे।