सेल्फ हेल्प ग्रुप ग्रामीण महिलों को बना रहा सबला
बरनाला जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को स्व-रोजगार प्रदान करने के लिए सेवा कर रहे।
संवाद सहयोगी, बरनाला : जिला प्रशासन महिलाओं को स्व रोजगार प्रदान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को आगे लाया जा रहा है व महिला शक्तिकरण के लिए काम करने वाली महिलाओं को भी इसमें शामिल किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं के बनाए इस ग्रुप में जिले के विभिन्न गांव से करीब दो हजार महिलाएं जुड़ चुकी हैं। इससे महिलाओं का सेल्फ हेल्फ ग्रुप बनाया गया है, जिसमें करीब 50 महिलाएं शामिल है। अब तक जिले में 50 ग्रुप बन चुके है व लगातार बढ़ रहे है।
एडीसीजी रूहि दुग के नेतृत्व में चलाए जा रहे इन ग्रुप में विभिन्न तरह के हुनर रखने वाली महिलाएं अचार, सब्जी, चादर, दरी, कपड़े का थैला सहित अन्य सामान बनाए जा रहे हैं। जिसको बाजार में अच्छे दाम पर बेच करके स्व-रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
डीसी तेज प्रताप सिंह फूलका ने कहा कि दो अक्टूबर को नो-टू-यूज प्लास्टिक को लेकर इन्ही महिलाओं से हजारों की संख्या में कपड़ा थैला बनाया गया था, जिसको मार्केट में बांटा गया।