कांगड़ा दंपती के खिलार्ज दर्ज केस दर करने की मांग
तपा बरनाला दलित वैलफेयर संगठन पंजाब की मीटिग प्यारा लाल बस्ती में हुई।
संवाद सूत्र तपा, बरनाला : दलित वैलफेयर संगठन पंजाब की मीटिग प्यारा लाल बस्ती में हुई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित कुमार ने करते हुए कहा कि संगठन की प्रदेश प्रधान दर्शन कांगड़ा जरूरमंदों इंसाफ दिलाने में सबसे आगे आकर खड़े रहते हैं। जिनको दबाने के लिए सरमाएदारों ने उनके ही समाज के कुछ लोगों को आगे लगा कर संगरूर में 306 के अधीन एक मामला दर्ज करने की निदा की गई। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह से मांग की है कि दर्शन कांगड़ा व पूनम कांगड़ा के खिलाफ दर्ज मामला रद्द किया जाएं। उन्होंने कहा कि अगर दर्ज किया मामला रद्द नहीं किया गया, तो उनके द्वारा संघर्ष को तीव्र किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर प्रधान प्रीतम सिंह, हैप्पी कुमार, सुनील कुमार, भगवान दास, मदन लाल, संजीव कुमार, विनोद कुमार, मंगत राय आदि उपस्थित थे।