Move to Jagran APP

राहुल बाली सर्वसम्मति से ब्राह्मण सभा के प्रधान नियुक्त

स्थानीय भगवान परशुराम सभा की बैठक हुई। बरनाला के समूह ब्राह्मण परिवारों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 03:06 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 03:06 PM (IST)
राहुल बाली सर्वसम्मति से ब्राह्मण सभा के प्रधान नियुक्त
राहुल बाली सर्वसम्मति से ब्राह्मण सभा के प्रधान नियुक्त

संवाद सहयोगी, बरनाला

loksabha election banner

स्थानीय भगवान परशुराम सभा की बैठक हुई। बरनाला के समूह ब्राह्मण परिवारों ने भाग लिया। बैठक में समूह परिवारों ने फैसला लिया कि सभा का चुनाव करके प्रधान नियुक्त किया जाए ताकि ब्राह्मण परिवारों को अपनी दुख-तकलीफ के समय एकजुट होकर मुश्किल का निपटारा करने में मदद मिले। ब्राह्मण सभा के सदस्यों ने सर्वसम्मति से राहुल बाली को सभा का प्रधान नियुक्त किया। इसके अलावा विप्पन धर्णी को चेयरमैन, संजीव शर्मा को महासचिव, हरविदर शर्मा को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। हितेष बातिश व अमन शर्मा ने स्टेज संचालन किया। अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के अधिकार नवनियुक्त प्रधान राहुल बाली को दिए गए। राहुल बाली ने सभी का धन्यवाद करते कहा कि वह सभी ब्राह्मण परिवारों की भलाई हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। राज कुमार शर्मा, जीवन शर्मा, राजेश शर्मा, हरी ओम शर्मा, सुखचैन शर्मा, गोपाल शर्मा, मंगत शर्मा, हरविदर शर्मा, बंटी शैरी, नरेश शर्मा, देव दत्त, चरणजीत शर्मा, परमिदर शर्मा, मंगत शर्मा, रोहित कौशल, संदीप शर्मा, हनी शर्मा, अशोक कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.