प्रोग्रेसिव सीनियर सिटीजंस ने मनाया मजदूर दिवस
प्रोग्रेसिव सीनियर सिटीजन सोसायटी की तरफ से अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया।
संवाद सूत्र, बरनाला
प्रोग्रेसिव सीनियर सिटीजन सोसायटी की तरफ से अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। अश्वनी शर्मा ने बताया कि विश्व मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत एक मई 1886 से हुई। इस दिन अमेरिका की मजदूर यूनियनों ने कार्य का समय आठ घंटे करने के लिए हड़ताल की थी। हड़ताल के दौरान शिकागो की मार्केट में विस्फोट हुआ। पुलिस ने मजदूरों पर गोलियां चला दीं कई मजदूर मारे गए थे। लंबे संघर्ष के बाद अमेरिका में आठ घंटे कार्य करने का समय निश्चित कर दिया गया। यह सिद्धांत समूह देशों में लागू है। सोसायटी के प्रधान सुखविदर सिंह भंडारी ने कहा कि भारत में अभी भी मजदूरों को पूरी दिहाड़ी नहीं मिलती व उन पर अत्याचार हो रहे हैं। पंजाब सरकार ने चार वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की जबकि कैप्टन सरकार ने वादा किया था कि सत्ता में वेतन आयोग की रिपोर्ट छह माह में लागू कर दी जाएगी। राजेश भुटानी, तेजिदर सिंह, बबीता जिदल, नीरज बाला दानिया, कर्मजीत सिंह, तारा चंद चोपड़ा, मनोज वालिया, डा. प्रेम कांसल, नवदीप कपूर, मनदीप वालिया, सतिदर कपूर, बलजीत सिंह सिद्धू, केवल कृष्ण आदि उपस्थित थे।