पुत्रवधू को जिदा जलाने के 14 दिन बाद पीजीआइ में मौत
ससुर द्वारा पुत्रवधू को जिदा जलाने के 14 दिन बाद महिला ने पीजीआइ में दम तोड़ दिया। ससुर पर कत्ल का केस दर्ज किया गया है। जिले के गांव ठीकरीवाला में आपसी विवाद के चलते ससुर द्वारा एक सितंबर को पेट्रोल डाल पुत्रवधू को जिदा जला दिया गया था।
संवाद सहयोगी बरनाला : ससुर द्वारा पुत्रवधू को जिदा जलाने के 14 दिन बाद महिला ने पीजीआइ में दम तोड़ दिया। ससुर पर कत्ल का केस दर्ज किया गया है। जिले के गांव ठीकरीवाला में आपसी विवाद के चलते ससुर द्वारा एक सितंबर को पेट्रोल डाल पुत्रवधू को जिदा जला दिया गया था। महिला ने जब शोर मचाया तो आस-पास के लोगो ने घर आकर आग बुझा सिविल अस्पताल बरनाला में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उसको प्राथमिक सहायता देकर नाजुक हालत में राजिदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां उसका एक सितंबर से इलाज चल रहा था व सोमवार को 14 दिन बाद दम तोड़ दिया।
थाना सदर के प्रभारी बलजीत सिंह द्वारा पीजीआइ में इलाज करवा रही पीड़ित महिला लवदीप कौर के बयान पर पहले उसके ससुर गुरचरण पर इरादा ए कत्ल का धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया था। अब उक्त मामले में जेल में बंद आरोपित पर धारा 302 कत्ल का केस दर्ज करके अपराध को बढ़ाया गया है। आरोपित को 22 सितंबर को अदालत में फिर से पेश किया जाएगा व अदालत में अपराध की सजा सख्त से सख्त की मांग की जाएगी। पति की गैर मौजूदगी में हो गया था ससुर से झगड़ा
पुलिस को दिए बयान मुताबिक पीड़ित महिला लवदीप कौर ने एक सितंबर को दर्ज करवाया था कि ससुर द्वारा उसको जान से मारने की साजिश पहले ही बनाई थी। इसका खुलासा गांव के पेट्रोल पंप से एक दिन पहले कैनी में घर लाए दो लीटर पेट्रोल है। एक सितंबर को पति की गैर मौजूदगी में सुबह कपड़ा सुखा रही थी, तो झगड़ा हो गया। ससुर गुरचरण सिंह ने सिर पर कही से हमला कर दिया, जिससे महिला घायल होकर नीचे गिर गई। इसके बाद महिला ने बताया कि आग लगने से वह झुलस गई। महिला ने बताया कि उसका एक बच्चा 11 वर्षीय है। ससुराल परिवार में शुरुआत से ही ससुर से अनबन रहती थी व अनबन आपसी विवाद में तबदील हो गई।