कुल हिद खेत मजदूर यूनियन का प्रदर्शन
संवाद सूत्र बरनाला कुल हिद किसान सभा व कुल हिद खेत मजदूर यूनियन द्वारा पंजाब कमेटी के आह्वान पर धरना लगाया।
संवाद सूत्र, बरनाला : कुल हिद किसान सभा व कुल हिद खेत मजदूर यूनियन द्वारा पंजाब कमेटी के आह्वान पर रोष रैली करते हुए जिला प्रबंधकीय परिसर डीसी दफ्तर समक्ष जमकर प्रदर्शन किया गया। जिला प्रधान बलवंत सिंह, लाल सिंह धनौला ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मेहनत करने वाले लोगों व मजदूर वर्ग पर अत्याचार कर रही है। जिससे देश तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है। जिसको लेकर केंद्र व राज्य सरकार के नाम डीसी तेज प्रताप सिंह फूलका को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि उनकी मांगे हैं कि किसान विरोधी अध्यादेश 2020 को रद किया जाए। अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस अवसर पर गुरदीप सिंह, हरनेक सिंह, बलवीर सिंह, जग्गा सिंह, दर्शन सिंह, जीत सिंह, मलकीत सिंह, नवतेज सिंह उपस्थित थे।
किसानों ने कहा बकाया किस्त को तुरंत जारी किया जाए। मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम और ?600 मजदूरी दी जाए। कोरोना वायरस के समय काम कर रहे दर्जा चार कर्मचारियों को सुविधा प्रदान की जाए। संघर्ष को लेकर दर्ज केस रद किए जाएं। काटे गए नीले कार्ड बहाल किए जाएं।