अब बरनाला से सीधे चंड़ीगढ़ बस होगी रवाना
बरनाला से चंडीगढ़ को जाने वाले मुसाफिरों को बड़ी राहत मिली है और बरनाला से अब चंडीगढ़ को सीधे बस से रवाना होगी।
संवाद सूत्र, बरनाला : बरनाला से चंडीगढ़ को जाने वाले मुसाफिरों को बड़ी राहत मिली है और बरनाला से अब चंडीगढ़ को सीधे बस से रवाना होगी। जबकि पहले कोरोना वायरस के कारण चंडीगढ़ बॉर्डर पर ही यानी जीरकपुर ही मुसाफिरों को उतरना पड़ता था। लेकिन पंजाब सरकार द्वारा केंद्र सरकार के आदेश पर लॉकडाउन में मिली छूट के बाद अब बसें चंडीगढ़ में दाखिल हुआ करेंगे और आज से बस से रवाना होंगी।
पीआरटीसी के इंस्पेक्टर रुपिदर सिंह सोढ़ी ने कहा कि मुसाफिरों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा बहुत ही अच्छा फैसला लिया गया है। इससे मुसाफिरों को राहत मिलेगी और सुविधा प्रदान होगी। आमतौर पर बरनाला से 15 बसें रवाना होती थी, लेकिन अब मुसाफिरों के हिसाब से बचें चंडीगढ़ से रवाना होंगी।