कार व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में एक घायल
बरनाला-बठिडा मुख्य मार्ग पर वीरवार को कार व ईंटों से भरी ट्राली की टक्कर हो गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 06:06 PM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 06:06 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बरनाला
बरनाला-बठिडा मुख्य मार्ग पर वीरवार को कार व ईंटों से भरी ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत बरनाला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। एएसआइ गुरमेल सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह पुत्र महिदर सिंह निवासी खुड्डी कलां अपने ट्रैक्टर पर ईंटों से भरी ट्राली लेकर जा रहा था। इस दौरान बठिडा की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट कार ने ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। ट्राली का पिछला हिस्सा टूट गया व कार भी पलट गई। हादसे में कार चालक कमलदीप सिंह गंभीर घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें