मां चंद्रघंटा की पूजाअर्चना की
संवाद सूत्र बरनाला सोमवार को श्रद्धालुओं ने मंदिरों व अपने घरों में मां चंद्रघंटा की पूजा की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 03:09 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 03:09 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरनाला :
सोमवार को श्रद्धालुओं ने मंदिरों व अपने घरों में मां चंद्रघंटा की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान बातचीत करते हुए पंडित सूर्यकांत शास्त्री ने बताया कि नवरात्रि के तीसरा दिन नवदुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। उनकी आराधना करने से व्यक्ति के अंदर निर्भयता, वीरता, विनम्रता और सौम्यता का विकास होता है। 25 अक्टूबर को दशहरा है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी। हालांकि कई स्थानों पर लोग अष्टमी के दिन ही कन्या पूजन और हवन कर लेते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें