किसानों ने आंदोलन को लेकर निकाली बाइक रैली
भारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने कस्बा भदौड़ बाइक रैली निकाली।
संवाद सूत्र भदौड़, बरनाला :
भारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने कस्बा भदौड़ में लोगों को दिल्ली कूच करने को लेकर आमंत्रित करते हुए मोटरसाइकिल रोष रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को अधिक से अधिक दिल्ली संघर्ष में सम्मिलित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मास्टर गुरमेल बुटाल, काला सिंह, कुलवंत सिंह ने कहा कि 26 नवंबर 27 नवंबर को किसानों द्वारा लाखों की गिनती में जिला बरनाला से दिल्ली कूच किया जाएगा व केंद्र सरकार के कृषि कानून को रद्द करवाया जाएगा। किसान आंदोलन को लेकर निकाली बाइक रैली संवाद सूत्र भदौड़, बरनाला :
भारतीय किसान यूनियन डकौंदा ने कस्बा भदौड़ में लोगों को दिल्ली कूच करने को लेकर आमंत्रित करते हुए मोटरसाइकिल रोष रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को अधिक से अधिक दिल्ली संघर्ष में सम्मिलित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मास्टर गुरमेल बुटाल, काला सिंह, कुलवंत सिंह ने कहा कि 26 नवंबर 27 नवंबर को किसानों द्वारा लाखों की गिनती में जिला बरनाला से दिल्ली कूच किया जाएगा व केंद्र सरकार के कृषि कानून को रद्द करवाया जाएगा।
भाकियू राजेवाल ने दिल्ली संघर्ष के लिए किसानों को दीहिदायतें संवाद सहयोगी, संगरूर : भाकियू राजेवाल द्वारा स्थानीय गुरुद्वारा निहंग सिंह की छावनी साहिब महावीर चौक में जिला प्रधान गुरमीत सिंह कपियाल की अगुआई में आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के सदस्यों द्वारा दिल्ली में 26 नवंबर को शुरू होने वाले संघर्ष के बारे में विचार विमर्श किया गया। गुरमीत सिंह कपियाल ने कहा कि यूनियन के सभी सदस्य अन्य साथियों को साथ लेकर 26 नवंबर को दिल्ली चलने की तैयारी कर लें। प्रत्येक किसान अपने ट्रैक्टर के साथ दो ट्रालियां जिसमें एक ट्राली में वह खुद अपने साथियों के साथ बैठे व दूसरी ट्राली में राशन का सामान, उपले, लकड़ी, सिलेंडर व भट्ठियां रखेंगे। सभी ट्रालियों को तिरपालों से ढका जाना भी अनिवार्य समझें। संघर्ष को उस घड़ी तक जारी रखा जाएगा, जब तक कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती। बैठक में प्रांतीय सचिव निरंजन सिंह, हरजीत सिंह मंगवाल, जसवंत सिंह, बलविदर सिंह, जागर सिंह, हरजीत सिंह कलोदी, कश्मीर सिंह, मग्घर सिंह, राज सिंह, शीतल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।