सांप के डसने से व्यक्ति की मौत
स्थानीय खुड्डी रोड पर एक व्यक्ति की सांप के डसने से मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 05:11 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 05:11 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बरनाला
स्थानीय खुड्डी रोड पर एक व्यक्ति की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक मदन सिंह की पत्नी बाला देवी ने कहा कि मंगलवार रात्रि बारिश के चलते उनके घर में पानी जमा हो गया। पति पानी की निकासी के लिए घर के दरवाजे के नजदीक रखी मिट्टी को पीछे करने लगा तो सांप ने डस लिया। मदन लाल को तुरंत बरनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार को उसके पति की मौत हो गई। पारिवारिक सदस्यों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें