फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
बरनाला दिहाती मजदूर सभा नौजवान भारत सभा व कर्ज मुक्ति महिला संघर्ष कमेटी ने नारेबाजी की।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 10:25 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:14 AM (IST)
संवाद सूत्र महलकलां, बरनाला :
दिहाती मजदूर सभा, नौजवान भारत सभा व कर्ज मुक्ति महिला संघर्ष कमेटी द्वारा महिलाओं ने विगत समय प्राईवेट फर्मो द्वारा लोन के रूप में दिए रुपए की किश्तों लॉकडाऊन के दौरान लोगों को भरने के लिए मजबूर व तंग परेशान किए जाने को लेकर गांव बीहला, गहल, नरायणगढ़ सोहिया में महिलाओं के साथ मीटिग करने के उपरांत रोष प्रदर्शन किया। इस
अवसर पर देहाती मजदूर सभा के जिला प्रधान प्रकाश सिंह सद्दोवाल, महासचिव भोला सिंह कलाल माजरा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर महिलाओं को किश्तें वसूलने के लिए परेशान करना बंद नहीं किया तो वह संघर्ष को तीव्र करने के लिए मजबूर होगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें