Move to Jagran APP

खेती कानूनों के खिलाफ किसानों का संघर्ष 170 दिनों से जारी

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए किसानों द्वारा लगातार संघर्ष किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 03:27 PM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 03:27 PM (IST)
खेती कानूनों के खिलाफ किसानों का संघर्ष 170 दिनों से जारी
खेती कानूनों के खिलाफ किसानों का संघर्ष 170 दिनों से जारी

संवाद सहयोगी, बरनाला

loksabha election banner

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए किसानों द्वारा लगातार संघर्ष किया जा रहा है। किसानों का संघर्ष एक अक्टूबर से जारी है। उधर, दिल्ली में चल रहे संघर्ष में बरनाला से लगातार किसानों का जत्था हर गांव से रवाना हो रहा है। सैकड़ों किसान विभिन्न प्रकार से वाहनों पर सवार होकर रवाना हो रहे हैं। दिल्ली संघर्ष में डटे रहने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था, एसी, कूलर, फ्रिज और पंखे समेत अन्य बंदोबस्त किए जा रहे हैं, ताकि गर्मी में किसानों को किसी प्रकार की समस्या न आए। किसानों द्वारा घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा किया जा रहा है और उसकी मदद से नए साजों सामान खरीदे जा रहे हैं। इसी तरह बरनाला में 12 विभिन्न जगहों पर किसान लगातार डटे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.