केंद्रीय विद्यालय वायु सेना को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2020-21 जोकि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की एक योजना है।
संवाद सूत्र, बरनाला : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2020-21 जोकि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की एक योजना है। इसके अंतर्गत वीरवार को केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल बरनाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय विद्यालय सभी पांच श्रेणियों में कुल 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करके राज्य स्तर की प्रतियोगिता पास करके राष्ट्रीय स्तर में प्रवेश कर चुका है। यह प्रतियोगिता बरनाला जिला के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी व निजी स्कूलों के लिए थी। केंद्रीय विद्यालय बरनाला ने इस प्रतियोगिता की प्रत्येक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके यह पुरस्कार अपने नाम किया। उपायुक्त हरीश नायर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विद्यालय प्राचार्य कुलबीर सिंह को प्रमाणपत्र प्रदान किया व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कुलबीर सिंह ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय बरनाला आगामी समय में भी इस तरह के प्रदर्शन को हर क्षेत्र में जारी रखेगा।