काला ढिल्लों ने ई-रिक्शा पर बोर्ड लगाकर शुरू किया चुनाव प्रचार
कांग्रेस पार्टियों की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए सीनियर टकसाली नेता ने प्रचार शुरू किया।
संवाद सूत्र, बरनाला : कांग्रेस पार्टियों की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए सीनियर टकसाली कांग्रेसी नेता और प्रसिद्ध ट्रांसपोर्टर कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने पार्टी का प्रचार जोर-शोर से किया जा रहा है। इसी क्रम में काला ढिल्लों ने हलका बरनाला में 300 ई-रिक्शा पर कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों के होर्डिंग लगाकर प्रचार मुहिम बढ़ा दी है। काला ढिल्लों ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्य मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लोक हितैषी फैसले लिए जा रहे हैं, जिनका सीधे तौर पर लाभ आम लोगों को मिला है और राज्य का प्रत्येक वर्ग सिद्दू और चन्नी की जोड़ी की प्रशंसा कर रहा हैं। ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए 300 ई-रिक्शा पर होर्डिंग लगाए गए हैं, जो शहर के हर गली मोहल्ले और मुख्य बाजारों में कांग्रेस पार्टी का प्रचार करेंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता इस समय पार्टी को मजबूत करन में जुटे हुए हैं।
इस के इलावा घर-घर जाकर भी लोगों से संबंध किया जा रहा है और कांग्रेस की योजनाओं संबंधी लोगों को विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इस समय ढिल्लों ने दावा किया कि वह जिला बरनाला की तीनों ही विधानसभा सीटें जीतकर कांग्रेस पार्टी की झोली डालांगे। इस समय उनके साथ जिला शिकायत निवारण कमेटी के मेंबर बलदेव भुच्चर, नगर कौंसिल बरनाला के पूर्व उपाध्यक्ष महेश कुमार लोटा, दीपक शर्मा, बाज सिंह रटौल, जगतार पक्खों सहित बड़ी संख्या में टकसाली कांग्रेसी नेता और वर्कर उपस्थित थे।