ग्रीन फील्ड स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
संवाद सूत्र धनौला बरनाला ग्रीन फील्ड कान्वेंट स्कूल दानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 11:19 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 05:10 AM (IST)
संवाद सूत्र धनौला, बरनाला : ग्रीन फील्ड कान्वेंट स्कूल दानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। स्कूल के चेयरमैन सुखमिदर सिंह गिल व प्रिं. राजिदर कुमार जेठी ने बताया कि इस दौरान आनलाइन के माध्यम से विद्यार्थियों के पोस्टर मुकाबले व अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़े उत्साह से भाग लिया। उन्होंने बताया कि आज के समय में लड़कियां लड़कों के मुकाबले किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जब भी परीक्षा का परिणाम आता है तो लड़कियां पहले स्थान पर रहती हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए पोस्टरों की सराहना की व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें