किसानों के समर्थन में पांच दिन से आढ़ती नहीं किए काम
आढ़तिया एसोसिएशन बरनाला ने पंजाब प्रधान विजय कालड़ा व रविदर चीमा के आह्वान पर धरना लगाया।
संवाद सूत्र, बरनाला : आढ़तिया एसोसिएशन बरनाला ने पंजाब प्रधान विजय कालड़ा व रविदर चीमा के आह्वान पर कृषि कानून को रद करवाने के लिए लेकर 21 से 25 दिसंबर तक दुकानें बंद रखने का फैसला किया था। जिसके चलते शुक्रवार को पांचवे दिन भी आढ़तियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। इस अवसर पर बातचीत करते मार्कीट कमेटी बरनाला के चेयरमैन अशोक मित्तल व इकबाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कृषि कानून बनाएं हैं, इसके साथ किसानों के साथ-साथ हर वर्ग में रोष पाया जा रहा है। इसको रद करवाने के लिए किसानों ने विभिन्न जगहों के अलावा दिल्ली में पक्का मोर्चा लगाया हुआ हैं। इसलिए केंद्र सरकार को कृषि कानून रद करने चाहिए। उन्होंने कहा कि आढ़तिया एसोसिएशन पंजाब ने इसी के चलते पांच दिन दुकाने बंद रखने का फैसला किया था, जिसके बाद सभी आढ़तियों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं। उन्होंने कहा कि उनको पंजाब एसोसिएशन जो भी आगे निर्देश देगी उनके निर्देशों का बाखूबी पालन किया जाएगा। इस मौके पर आढ़तियों ने कहा कि किसानों के समर्थन में आज वकील, डाक्टर, व्यापारियों के अलावा अन्य लोग बड़ी संख्या में खड़े हैं, अब तो उन कंपनियों को भी लोग विरोध करने लगे हैं जिसे मोदी सरकार आगे बढ़ा रही है, यदि अभी भी नहीं चेते तो इसका परिणाम भयंकर हो सकता है।
इस अवसर पर सतीश चीमा, कृष्ण कुमार बिट्टू, विश्व विजय, ज्ञान भोतना, सोनी भोतना, सतीश जज, विजय संघेड़ा, हरबंस भट्ठल, दर्शन सिंह, धन्ना सिंह, अशोक कुमार भैणी वाले, धर्मपाल नंगल वाले के अलावा अन्य आढ़तिए उपस्थित थे।