Move to Jagran APP

किसानों पर दर्ज केस रद किए जाएं: हरदासपुरा

भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के ब्लाक महल कलां इकाई की बैठक हुई। यूनियन के इकाई प्रधान जगराज हरदासपुरा मीत प्रधान भाग सिंह ने कहा कि किसान मजबूर होकर धान की पराली को जला रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 12:01 AM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 12:01 AM (IST)
किसानों पर दर्ज केस रद किए जाएं: हरदासपुरा
किसानों पर दर्ज केस रद किए जाएं: हरदासपुरा

संवाद सूत्र महल कलां, बरनाला : भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के ब्लाक महल कलां इकाई की बैठक हुई। यूनियन के इकाई प्रधान जगराज हरदासपुरा, मीत प्रधान भाग सिंह ने कहा कि किसान मजबूर होकर धान की पराली को जला रहे हैं। पुलिस इनपर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर रही है, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने किसी किसान को गिरफ्तार किया तो संगठन थाने का घेराव करेगा। उन्होंने पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन से मांग की कि किसानों पर पराली जलाने के किए मामले दर्ज रद किए जाएं। पराली की संभाल के लिए किसानों को 5000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर जगरुप सिंह, वजीर सिंह, राम सिंह, हरदेव सिंह, काका, भोला सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.