Move to Jagran APP

सेहत विभाग ने लड़कियों की लोहड़ी मनाई

तपा में एसएमओ डा. जसवीर औलख के नेतृत्व में लोहड़ी समागम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 10:21 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 10:21 PM (IST)
सेहत विभाग ने लड़कियों की लोहड़ी मनाई
सेहत विभाग ने लड़कियों की लोहड़ी मनाई

संवाद सहयोगी, तपा, बरनाला : तपा में एसएमओ डा. जसवीर औलख के नेतृत्व में लोहड़ी समागम का आयोजन किया गया। इसमें जिला परिवार भलाई अफसर डा. लखवीर कौर, जिला मास मीडिया अधिकारी कुलदीप सिंह व पीएनडीटी कोआर्डीनेटर गुरजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। डा. गुरप्रीत सिंह, डा. गुरसिमरनजीत सिंह, ब्लाक एक्टेंशन एजुकेटर गौतम रिशी व मल्टीपर्पज सुपरवाइजर जसपाल कौर ने कहा कि लड़कियां लड़कों से हर क्षेत्र में आगे हैं। इसलिए लोगों को लड़कियों की भी लोहड़ी मनानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने सेहत विभाग की तरफ से लड़कियों के लिए चलाई जा रही स्कीमों के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया व रेवड़ी मूंगफली बांटी।

loksabha election banner

भेदभाव खत्म कर बेटियों की भी मनाएं लोहड़ी

बरनाला : समाज का यह सबसे दुखदाई पहलू है कि लिग भेदभाव के चलते लड़का व लड़की में अंतर समझा जाता है। प्रत्येक धर्म में महिला को सम्मानीय व महान बताया गया है, परंतु देश में कन्या भ्रूण हत्या का रुझान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग सिर्फ लड़कों की खुशी में ही लोहड़ी मनाते हैं, जोकि गलत है। इस संबंध में शहर की बुद्धिजीवी महिलाओं ने दैनिक जागरण से अपनी प्रतिक्रिया व्यकत की। शहर की कुछ बुद्धिजीवी महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या को समाज पर अमिट कलंक बताया। इन महिलाओं ने इस पर चिता व्यक्त करते हुए समाज को इस बुराई से मुक्त करने के लिए लोगों को आगे आने की अपील की है। अंजना नरवालिया ने कहा कि लड़किया लड़कों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। हमें लोहड़ी के पवित्र त्योहार पर लड़कियों से भेदभाव नहीं करना चाहिए व लड़कियों की भी लोहड़ी धूमधाम से मनानी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.