Move to Jagran APP

हंडिआया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का पद दो साल से खाली

नगर पंचायत के उप प्रधान के पद का दो वर्षों से चुनाव नहीं हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 03:59 PM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 03:59 PM (IST)
हंडिआया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का पद दो साल से खाली
हंडिआया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का पद दो साल से खाली

संवाद सूत्र, हंडियाया : नगर पंचायत के उप प्रधान के पद का दो वर्षों से चुनाव नहीं हुआ। तीन जनवरी 2018 को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ था। जिसमें पार्षद पतलू सिंह को उपाध्यक्ष चयनित किया गया था। इस पद की अवधि दो जनवरी 2019 को खत्म हो गई थी। उस समय से लेकर अब तक उपाध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा है। नगर पंचायत में रहे कार्य साधक अफसर मनप्रीत सिंह सिद्धू ने उपाध्यक्ष के चुनाव करवाने के लिए एसडीएम को 2 बार पत्र लिखा हैं किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभिन्न पार्षदों से बातचीत की कि अनुसूचित वर्ग को उपाध्यक्ष की कुर्सी मिल चुकी है कितु अब जनरल वर्ग में या महिला वर्ग में उपाध्यक्ष प्रधान चयनित किया जाए। इस संबंधी जब कार्य साधक अफसर सुखदीप सिंह कंबोज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें पदभार संभाले कुछ समय ही हुआ है। फाइल देखकर कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.