Move to Jagran APP

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी 'आप', चंडीगढ़ से हरमोहन धवन होंगे प्रत्याशी

आप के सुप्रीमो व दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब मेें पार्टी के चुनाव अभियान की शुरूआत की। उन्‍होंने कहा कि लालची नेता चले गए और अब पार्टी मजबूत होगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 02:47 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 08:59 AM (IST)
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी 'आप', चंडीगढ़ से हरमोहन धवन होंगे प्रत्याशी
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी 'आप', चंडीगढ़ से हरमोहन धवन होंगे प्रत्याशी

बरनाला, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में पार्टी के अभियान की रविवार को शुरुआत की। उन्‍होंने यहां रैली कर चुनावी बिगुल बजाया। उन्‍होंने कहा कि लालची लोग पार्टी को छोड़ गए है और अब पंजाब में आम आदमी पार्टी मजबूत होगी। आप लाेकसभा चुनाव में किसी पार्टी से तालमेल नहीं करेगी और सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। रैली में भगवंत मान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से हरमोहन धवन आप के उम्मीदवार होंगे।

loksabha election banner

अरविंद केजरीवाल ने बरनाला की अनाजमंत्री में आम आदमी पार्टी की रैली में चुनाव अभियान की एक तरह से शुरूआत की। पार्टी में टूट और सुखपाल सिंह खैहरा के आम आदमी पार्टी से अलग होने के बाद पहली रैली को संबोधित किया।केजरीवाल ने रैली में स्पष्ट किया कि आप किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। आप पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार भगवंत मान के नेतृत्व में सभी 13 सीटें आम आदमी पार्टी को दिलाएं।

उन्‍होंने कहााकि संसद में भगवंत मान के सिवा पंजाबियों की आवाज कोई नहीं उठा सकता। अगर आम आदमी पार्टी को पंजाब की सभी 13 सीटें मिलती हैं, तो हम पंजाब के मुद्दों के लिए संसद भी ठप कर देंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग आम आदमी पार्टी छोड़कर गए हैं, वे इसमें रहने के लायक ही नहीं थे। टिकट और पद के लालची थे।
अब ऊपर वाले ने झाड़ू चला दिया और ऐसे गंदे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बीजेपी और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए पूरा जोर लगा कर देख लिया, लेकिन वे कुछ नहीं बिगाड़ पाए। ऊपरवाला हमारे साथ है।

केजरीवाल ठीकरीवाल में शहीदी समागम में भी शामिल हुए और इसके बाद बरनाला की रैली में पहुंचे। रैली में दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री और आप के पंजाब प्रभारी मनीष सि‍सौदिया, सांसद भगवंत मान सहित पार्टी के सभी वरिष्‍ठ नेता मौजूद थे।

शहीदी समागम में अर‍विंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया।

केजरीवाल बोले- लालची नेता चले गए अब मजबूत होगी पार्टी

केजरीवाल ने सुखपाल खैहरा पर जमकर निशाने साधे। उन्‍होंने कहा कि कुछ लालची नेता पार्टी काे नुकसान पहुंचा रहे थे। उनके चले जाने से पार्टी और मजबूत होगा।  आप में किसी नेता के व्‍यक्तिगत स्‍वार्थ के लिए कोई स्‍थान नहीं है। जनता और पार्टी की जगह किसी नेता के व्‍यक्तिगत स्‍वार्थ को कतई बर्दाश्‍त नहीं किया जा सकता।

बरनाला रैली में अर‍विंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और भगवंत मान।

केजरीवाल ने भाजपा पर भी खूब हमले किए। उन्‍होंने कहा कि भाजपा देश को जाति अौर धर्म के नाम पर बांट रही है। सभी वर्ग के लोग भाजपा की सरकार से दुखी हैं और छले जाने का अनुभव कर रहे हैं। उन्‍होंने दिल्‍ली में अपनी सरकार के कार्यों के जमकर बखान किया। उन्‍होंने कहा, पंजाब में दिल्‍ली मॉडल काे लेकर चुनाव लड़ेंगे।

बोले, मुझे जान से मारने की कोशिश हुई
केजरीवाल ने कहा कि दो साल में मुझ पर चार हमले हुए हैं। मुझे जान से मरवाने की कोशिश की गई। मोदी ने बहुत जोर लगाया कि हम दिल्ली में सरकार न चला सकें। दिल्ली में अच्‍छे स्कूल न खोल सकें, गरीबों को मुफ्त सेहत सुविधाएं न दे सकें, लेकिन हमने सब कुछ करके दिखाया।

कैप्टन ने पंजाबियों के साथ किया धोखा
केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने दो साल पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह को भारी बहुमत देकर जिताया था। उन्होंने कहा था कि हर घर को एक नौकरी देने दी जाएगी, लेकिन किसी को नौकरी नहीं मिली। न कर्ज माफ हुआ। न स्मार्ट फोन मिले। पेंशन भी नहीं बढ़ी। कैप्टन ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है।

पंजाब की सभी 13 लाेकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आप

इससे पहले संगरूर में पत्रकारों से बातचहत में केजरीवाल ने कहा कि अाम अादमी पार्टी पंजाब में आज भी पूरी तरह से मजबूत है। अागामी लोकसभा चुनावों के दौरान अाम अादमी पार्टी पंजाब में सभी 13 सीटों पर अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी व सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे।

केजरीवाल ने संगरूर के रेलवे स्टेशन पर बरनाला रैली में शिरकत करने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस से पहुंचे। यहां से वह बरनाला के लिए रवाना हुए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जिस प्रकार से अाम अादमी पार्टी ने अच्छे-अच्छे काम किए हैं, उसी की भांति पंजाब की भी तस्वीर बदलने के लिए अाम अादमी पार्टी के पास दूरदर्शी सोच है। दिल्ली के विकास मॉडल को लेकर ही अाम अादमी पार्टी लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में उतरेगी।

संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए।

उन्‍होंने कहा कि स्पष्ट किया कि पंजाब में अाम अादमी पार्टी लोकसभा चुनावों के लिए फिलहाल किसी भी प्रकार से किसी अन्य पार्टी से गठबंधन नहीं कर रही है। अाम अादमी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी व जीत हासिल करेगी। केजरीवाल ने कहा कि कल कोलकत्ता में भी सभी भाजपा विरोधी पार्टियां एकजुट हुईं। सभी विपक्षी पार्टियों ने एकजुटता का अाह्वान किया है, ताकि अागामी लोकसभा चुनावों में भाजपा मुक्ति भारत बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता पहले शिरोमणि अकाली दल-भाजपा के गठबंधन से दुखी थी, वहीं अब कांग्रेस की सरकार ने भी अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। लोगों से झूठे वादे करके कांग्रेस ने सत्ता हासिल की व अब पंजाब की जनता से धोखा किया। इस मौके पर विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, सांसद भगवंत मान, विधायक अमन अरोड़ा अादि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.