रंग बिरंगे गुलाल के रंगों में रंगा शहर
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जैकारों व रंग बिरंगे गुलाल के रंगों में रंगा शहरगणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जैकारों व रंग बिरंगे गुलाल के रंगों में रंगा शहरगणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जैकारों व रंग बिरंगे गुलाल के रंगों में रंगा शहरगणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जैकारों व रंग बिरंगे गुलाल के रंगों में रंगा शहर
संवाद सहयोगी, बरनाला
शहर के विभिन्न मंदिरों, गली मोहल्लों में श्रद्धालुओं द्वारा अपने अपने घरों व मंदिरों में स्थापित किए गणपति महाराज को
रविवार को अंतिम दिन के पूजन के बाद शहर में से भव्य शोभायात्रा निकाल कर रंग बिरंगे गुलाल से खेल करके श्री गणपति जी महाराज को
हरीगढ़ व रणीके नहर में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा में नाच झूम कर रंग खेल खूब आनंद लिया व गणपति बप्पा के रंग में रंग चले। इस अवसर पर श्रद्धालुओं
ने शोभा यात्रा के दौरान भगवान
शिव के तांडव व श्री कृष्ण जी के भजन ,नीं मैं दुध काहदे नाल रिड़का, चाटी चों मधानी ले गया,
व अन्य भजनों पर नाच झूम कर गणपति बाबा को विदा किया।
इस अवसर पर श्री कृष्ण राधा, श्री हनुमान व अन्य झांकियां
इतनी मनमोहक लग रही थी, जैसे भगवान खुद धरती पर आकर बिराजमान हो। शहर में डीजे पर ऊंची ऊंची आवाज में चल रहे भजन गणपति बाबा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, एक-दो, तीन-चार की धुन सुनाई दी।