जागरण संवाददाता, बरनाला :
फ्लाइंग फैदर्स संस्था ने नव वर्ष कुछ अलग ही ढंग से मनाया, क्योंकि उनकी तरफ से किसान आंदोलन को समर्पित सेल्फी बूथ तैयार करवाया गया। जिसमें स्टाफ के अलावा अन्य लोगों ने सेल्फी ली। इस बारे में बताते हुए संस्था के डायरेक्टर शिव सिगला ने कहा कि किसान कड़कती सर्दी में भी कृषि कानून को रद्द करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस लिए हम सबको किसानों का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी हैं, अगर हमारी रीढ़ की हड्डी किसान टूट गया तो समाज को बेहद भारी नुक्सान होगा। इस लिए किसानों का आज हम सबको साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग फैदर्ज किसानों के हर दम साथ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की मांगों को मानना चाहिए ताकि किसान भी अपने अपने घर पर परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकें।
ठंड भी नहीं कमजोर पर रही किसानों को
संवाद सहयोगी, बरनाला : केंद्र के विरोध कृषि कानून को लेकर किसानों द्वारा तीन माह से चल रहे किसानी संघर्ष में किसान सर्दी, शीत सर्द हवाओं, न्यूनतम तापमान के बावजूद बरनाला में डटे है। किसानों द्वारा नया साल भूख हड़ताल करके धरना स्थल पर ही मनाया गया। रेलवे स्टेशन बरनाला पर किसानो ने कृषि कानून को रद्द करवाने के लिए भूख हड़ताल शुरु की हुई है। जिसके चलते यह भूख हड़ताल तीसरे दिन में शामिल हो गई। किसानों द्वारा तीन माह से रेलवे स्टेशन पार्किग, आधार माल, बरनाला बाजाखाना रोड शापिग मॉल, धनौला, संघेड़ा, पेट्रोल पंप समेत बड़बर व महलकलां टोल प्लाजा पर पक्का मोर्चा लगाया हुआ है। किसान 80 दिनों से भाजपा के जिला प्रधान यादविदर शंटी व 62 दिनों से भाजपा पंजाब नेता अर्चना दत्त समेत जिले में 12 जगहों पर कृषि कानून को रद्द करवाने के लिए पक्का मोर्चा लगाए बैठे हैं।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!
बरनाला में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे