गंगोहर में किसान भलाई कैंप लगाया
संवाद सूत्र धनौला बरनाला खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग ने गांव गंगोहर में जागरुकता कैंप लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 03:24 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 03:24 PM (IST)
संवाद सूत्र धनौला, बरनाला : खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग ने गांव गंगोहर में जागरुकता कैंप का आयोजन किया। इस अवसर पर खेतीबाड़ी आफिसर डॉक्टर लखवीर सिंह ने किसानों को पराली को आग लगाने से होने वाले नुक्सान व पंजाब सरकार द्वारा पराली को संभालने के लिए आधुनिक मशीनरी पर दी जा रही सबसिडी के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके बिना कैंप में किसानों को धान व अन्य फसलों के कीड़े मकोड़े व बीमारियों की निशानी व उसके उपचार के बारे में भी बताया गया।
इस अवसर पर एएसआई हरपाल सिंह, सनविदरपाल सिंह, कुलवीर सिंह, जसविदर सिंह, सरपंच सुखविदर सिंह, पाला सिंह, जंग सिंह, जसपाल सिंह व इकबाल सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें