किसान सुखराज व दर्शन ने पराली को बिना आग लगाए की बिजाई
किसानों द्वारा जहां पराली को आग लगा कर पर्यावरण को प्रदूषित किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 10:53 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 10:53 PM (IST)
संवाद सूत्र धनौला, बरनाला : किसानों द्वारा जहां पराली को आग लगा कर पर्यावरण को प्रदूषित किया जा रहा है। वहीं, सार्थक सोच वाले किसान सुखराज सिंह व दर्शन सिंह ने पराली को बिना आग लगाए दो एकड़ में गेहूं की सीधी बीजाई की है। दानगढ़ रोड नजदीक अपने खेत में गेहूं की बिजाई करते किसान सुखराज सिंह व दर्शन सिंह ने बताया कि वह पहले पराली को आग लगाते थे, परंतु तीन वर्षो से पराली को बिना आग लगाए अपनी दो एकड़ जमीन में रोटावेटर के साथ पराली को खेत में ही खत्म करने के लिए प्रयत्नशील हैं। उन्होंने अन्य किसानों को भी पराली को आग नहीं लगाने के लिए प्रेरित किया, ताकि वह भी पर्यावरण को शुद्ध रखने में अपना योगदान कर सकें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें