किसानों ने सदर बाजार में किया रोष-प्रदर्शन
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए तीन कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग के समक्ष किसानों का धरना शनिवार को 192वें दिन में प्रवेश कर गया।
संवाद सूत्र, बरनाला
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए तीन कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग के समक्ष किसानों का धरना शनिवार को 192वें दिन में प्रवेश कर गया। किसानों ने सदर बाजार में रोष-प्रदर्शन कर सांकेतिक तौर पर कुछ समय के लिए चक्का जाम भी किया।
इसी तरह महलकलां टोल प्लाजा व बडबर टोल प्लाजा पर किसान संगठनों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ किया जा रहा रोष-प्रदर्शन जारी रहा। धरने को संबोधित करते किसान बलवंत सिंह उप्पली, उजागर सिंह बेहला, गुरनाम सिंह ठीकरीवाला, बाबू सिंह, प्रेमपाल कौर, चरणजीत कौर, अमरजीत कौर, नछतर सिंह, मनजीत राज, गुरमेल शर्मा, केवल सिंह फरवाही, गोरा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। डी•ाल के बाद अब खाद की कीमतों में 50 फीसद बढ़ावा कर दिया गया है, जिससे खेती लागत बहुत बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों अनुसार एमएसपी सी-2 अर्थात समूची लागतों में 50 फीसद मुनाफा जोड़कर निश्चित की जानी चाहिए कितु सरकार एमएसपी निश्चित करते समय ए प्लस एल लागत ही जोड़ती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। गेहूं की फसल खरीदने के लिए एफसीआइ ने जो फरमान जारी किए हैं, वह सभी सरकारी खरीद बंद करने की साजिशें हैं। बूटा सिंह धंदीवाल व रूलदू सिंह शेरों ने गीत सुनाए।