Move to Jagran APP

बरनाला में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए किसानों द्वारा शांतमय संघर्ष किया जा रहा है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा कानून रद न करने को लेकर किसान अपनी मांगो पर अड़़े है व लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 03:27 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 03:27 PM (IST)
बरनाला में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
बरनाला में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बरनाला

loksabha election banner

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को रद करवाने के लिए किसानों द्वारा शांतमय संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा कानून रद न करने को लेकर किसान अपनी मांगो पर अड़़े है व लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कृषि कानून को लेकर संघर्ष में किसानों द्वारा 23 फरवरी को विभिन्न जगहों पर पगड़ी संरक्षण जट्ट आंदोलन के नायक शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह का जन्मदिन मनाया जाएगा। किसानों द्वारा पगड़ी संरक्षण जट्ट आंदोलन के नायक को श्रद्धाजंलि भेंट की जाएगी व उनके जीवन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। 27 फरवरी को दिल्ली मोर्चा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं को आमंत्रित किया गया है व बरनाला से जत्था रवाना किया जाएगा। इसके साथ महिलाओं के लिए 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली मोर्चा में शामिल होने के लिए एक विशेष आह्वान किया गया व महिला शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

उधर, किसानों द्वारा एक अक्टूबर से लगातार 145 दिनों से संघर्ष किया जा रहा है। जिसके तहत रेलवे स्टेशन पार्किग, आधार माल, बरनाला बाजाखाना रोड शापिग माल, धनौला, संघेडा, पेट्रोल पंप समेत बड़बर व महलकलां टोल प्लाजा, भाजपा के जिला प्रधान यादविदर शंटी की रिहायश लकी कालोनी गली नंबर दो व भाजपा पंजाब वाइस प्रधान अर्चना दत्त शर्मा की रिहायश लकी कालोनी गली नंबर पांच के समक्ष पक्का मोर्चा लगाकर धरना व संघर्ष जारी रखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.