Move to Jagran APP

किसान ने बर्बाद हुई फसल का मुआवजा मांगा

बरनाला भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा की गांव इकाई जंगियाना में जिला प्रधाना ने अगुआई की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 03:36 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 03:36 PM (IST)
किसान ने बर्बाद हुई फसल का मुआवजा मांगा
किसान ने बर्बाद हुई फसल का मुआवजा मांगा

संवाद सूत्र, बरनाला : भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा की गांव इकाई जंगियाना में जिला प्रधान दर्शन सिंह उग्गोके के नेतृत्व में किसान नेताओं ने ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे संबंधी डीसी दफ्तर के समक्ष धरना लगाया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान भोला सिंह, दर्शन सिंह जंगियाना व अन्य किसान नेताओं ने बताया कि उनका गुजारा कृषि से होता है। उन्होंने बताया कि 2018-19 में मौसम की खराबी के चलते गांव जंगियाना के किसानों की गेहूं की फसल खराब हो गई थी। जिस कारण किसानों की फसलों हरा चारा, धान आदि बर्बाद हो गई। इस ओलावृष्टि से करीब 720 एकड़ फसल का नुकसान हो गया था। जिस कारण किसानों की फसल बर्बाद होने के कारण उनको कर्जदार होने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने किसानों की बरबाद हुई फसलों की गिरदावरियां संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा चुकी है, परंतु अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला। किसान नेताओं ने मांग की कि किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिया जाएं, नहीं तो किसान नेताओं ने संघर्ष शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा गांव इकाई जंगियाना व समूह किसान उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.