किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन
पेट्रोल पंप पर रोष धरना देकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और रोष प्रदर्शन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 04:53 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 04:53 PM (IST)
संवाद सूत्र, धनौला, बरनाला : पेट्रोल व डीजल की बढ़ रही कीमतों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ( डकौंदा) द्वारा पेट्रोल पंप पर रोष धरना देकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और रोष प्रदर्शन किया गया। यूनियन के जिला प्रधान दर्शन सिंह उग्गोके व सिकंदर सिंह भूरे, बलवंत सिंह उप्पल ने कहा कि मोदी सरकार हर फ्रंट से फेल साबित हो चुकी है। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि अगर तेल की कीमतों में हुई वृद्धि को वापस नहीं लिया गया तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस अवसर पर महेंदर सिंह धनौला, सुरजीत सिंह, दर्शन दास, हाकम सिंह, मेवा सिंह, अजमेर सिंह, सुखदेव सिंह के अलावा अन्य किसान उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें