तीन मार्च से लापता पूर्व फौजी की तलाश करने की मांग
बरनाला गांव महल खुर्द के एक साबका फौजी के कई दिन से घर नहीं लौटने पर पुलिस में शिकायत की।
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 05:26 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 05:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बरनाला : गांव महल खुर्द के एक पूर्व फौजी के कई दिन से घर नहीं लौटने पर उनके परिजनों ने पुलिस से उसे ढ़ूढ़ने की गुहार लगाई है। पूर्व फौजी बिक्कर सिंह के बेटे कुलदीप सिंह निवासी महल खुर्द ने बताया कि उसके पिता पूर्व फौजी बिक्कर सिंह तीन मार्च को सुबह छह बजे अचानक ही घर से चले गए, इसके बाद वह अभी तक घर नहीं लौटे। उन्होंने व अन्य परिवारिक जनों ने अपने स्तर पर उनकी बहुत ही तलाश की गई लेकिन उनका कोई सुराग नही लगा। उन्होंने एसएसपी संदीप गोयल व थाना महलकलां की पुलिस से मांग करते कहा हैं कि उनके पिता बिक्कर सिंह को ढूंढ़कर उनको सौंपा जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें