Move to Jagran APP

सिविल अस्पताल गर्भवती महिलाओं के लिए बने वरदान

जिले में गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी करवाने के लिए निजी अस्पतालों में ज्यादा पैसे देने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ रहा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 03:41 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 03:41 PM (IST)
सिविल अस्पताल गर्भवती महिलाओं के लिए बने वरदान
सिविल अस्पताल गर्भवती महिलाओं के लिए बने वरदान

अमनदीप राठौड़, दीपक कुमार, बरनाला : जिले में गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी करवाने के लिए निजी अस्पतालों में ज्यादा पैसे देने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ रहा। क्योंकि जिले के सिविल अस्पतालों में गायनी डाक्टरों द्वारा गर्भवती महिलाओं की फ्री में डिलीवरी करके उनकी अच्छी संभाल की जा रही है। यूं कह लीजिए कि जिले के सिविल अस्पताल गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। अगर बात करें जिले के अस्पतालों में हुए बच्चों की तो 2018-19 में अप्रैल से मार्च तक 4254 लड़कों व 3848 लड़कियों ने जन्म लिया। 2019-20 में अप्रैल से मार्च तक 4104 लड़कों व 3673 लड़कियों ने जन्म लिया। जबकि 2020 में अप्रैल से नवंबर तक 2549 लड़कों व 2436 लड़कियों ने जिले के सिविल अस्पतालों में जन्म लिया।

loksabha election banner

स्टाफ पूरी तरह कर रहा जच्चा-बच्चा की संभाल

सिविल सर्जन डा. हरजिंदरजीत सिंह गर्ग ने कहा कि जिले के सिविल अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं का गायनी डाक्टरों द्वारा डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा की पूरी तरह से संभाल की जाती है। स्टाफ नर्सों की तरफ से बच्चों के टीकाकरण के बारे में भी जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिले के सिविल अस्पतालों में जो भी कमी है उसको दूर करवा रहे हैं।

-----------------------

2018-19 में कितने लड़के व लड़कियों ने लिया जन्म

माह लड़के लड़कियां

अप्रैल- 260 220

मई- 279 231

जून- 265 264

जुलाई- 400 359

अगस्त- 449 348

सितंबर- 393 377

अक्टूबर- 433 378

नवंबर- 413 388

दिसंबर- 383 373

जनवरी- 367 328

फरवरी- 303 298

मार्च- 309 284

कुल-4254 कुल-3848

-बॉक्स न्यूज-

2019-20 में कितने लड़के व लड़कियों ने लिया जन्म

माह लड़के लड़कियां

अप्रैल- 260 225

मई- 255 203

जून- 287 223

जुलाई- 377 325

अगस्त- 381 342

सितंबर- 426 390

अक्टूबर- 398 361

नवंबर- 419 387

दिसंबर- 369 340

जनवरी- 346 378

फरवरी- 311 269

मार्च- 275 230

कुल-4104 कुल-3673

-बॉक्स न्यूज-

2020 में कितने लड़के व लड़कियां ने लिया जन्म

माह लड़के लड़कियां

अप्रैल- 234 223

मई- 213 230

जून- 221 208

जुलाई- 357 333

अगस्त- 371 361

सितंबर- 390 367

अक्टूबर- 385 375

नवंबर- 378 339

कुल-2549 कुल-2436


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.