दर्शन सिंह उग्गोके बने भाकियू एकता डकौंदा के प्रधान
बरनाला भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा इकाई नाईवाला का चुनाव जिला प्रधान दर्शन सिंह प्रधान बने।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 05:20 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 05:20 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बरनाला : भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा इकाई नाईवाला का चुनाव जिला प्रधान दर्शन सिंह उग्गोके की अध्यक्षता में हुआ। इस मीटिग में दर्शन सिंह उग्गोके को जिला प्रधान, जगदीश सिंह को मीत प्रधान नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय व सूबाई सरकारों की गलत नीतियों के कारण किसान कर्ज के संकट में बुरी तरह फंस चुका है। देश का अन्न भंडार भरने वाला किसान सुसाइड के रास्ते पड़ा हुआ है। मोदी सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नागरिकता शोध कानून, नागरिकता शोध रजिस्टर व जनसंख्या रजिस्टर के खिलाफ 16 फरवरी को मालेरकोटला में किए जा रहे प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आहवान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें