सीपीआइएम ने सरकार के खिलाफ रोष मार्च
संवाद सूत्र धनौला बरनाला हिदू कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर धरना लगाया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 10:05 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 06:17 AM (IST)
संवाद सूत्र, धनौला, बरनाला :
हिदू कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर जिला बरनाला के कामरेड लाल सिंह के नेतृत्व में रोष मार्च निकाला गया। रोष मार्च गांव उप्पली, कट्टू, भैनी महिराज, बड़बर, भूरे हरीगढ़ समेत जिला बरनाला के विभिन्न गांव में निकाला गया।
इस मौके लाल झंडा लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। लाल सिंह धनौला ने बताया कि केंद्र सरकार छह साल से मेहनत करने वाले लोगों के साथ धक्का शाही कर रही है। उन्होंने मांग की है कि हर परिवार को 7500 प्रति महीना, 10 किलो हर परिवार को अनाज, मनरेगा के तहत 200 दिन पक्का रोजगार, सात सौ रुपया दिहाड़ी, किसान अध्यादेश रद करना है। अगर उनकी मांगे नहीं मानी तो संघर्ष किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें