भक्तों ने की गोमाता की सेवा
संवाद सूत्र बरनाला राम बाग में स्थित गौशाला में गौ भक्तों ने तीन क्विंटल लड्डू व छह क्विटल हरा चारा खिलाया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 04:26 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 04:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरनाला : राम बाग में स्थित गौशाला में गौ भक्तों ने तीन क्विंटल लड्डू व छह क्विटल हरा चारा गायों को डालकर उनकी सेवा की। यही नहीं किसी कारण घायल हुई गयों की मरहम पट्टी भी गो भक्तों द्वारा की गई। गो भक्त जीवन बांसल व सुखविदर भंडारी ने बताया कि सुबह पांच बजे गौ पूजन के बाद गायों की सेवा करने का काम शुरू हुआ। इस दौरान विश्व हिदू परिषद धर्म प्रसार के विजय मारवाड़ी व सुरिदर कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए, जिन्होंने गो माता की सेवा की। इस अवसर पर सुरेश बांसल, बलविदर बांसल, सुशील ढंड, भारत भूषन, राकेश कुमार, सोनू कुमार, मोहित कुमार, पंडित गौतम शर्मा, मुनीष बांसल, महिद्रपाल गर्ग आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें