Move to Jagran APP

कांग्रेस आब्जर्वर लांबा को बरनाला की समस्याएं गिनाईं

यहां के कैसल पैलेस में सीनियर टकसाली कांग्रेसी नेता और प्रसिद्ध ट्रांसपोर्टर कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के नेतृत्व में जिले के समूचे टकसाली कांग्रेसियों की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 03:12 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 03:12 PM (IST)
कांग्रेस आब्जर्वर लांबा को बरनाला की समस्याएं गिनाईं

जागरण संवाददाता, बरनाला

loksabha election banner

यहां के कैसल पैलेस में सीनियर टकसाली कांग्रेसी नेता और प्रसिद्ध ट्रांसपोर्टर कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के नेतृत्व में जिले के समूचे टकसाली कांग्रेसियों की बैठक हुई। कांग्रेस के जिला आब्जर्वर सीताराम लांबा विशेष तौर पर पहुंचे। ढिल्लों ने कांग्रेस के जिला आब्जर्वर सीताराम लांबा को हलके की समस्याओं से अवगत करवाया और कांग्रेसी वर्करों की मुश्किलें भी उनके समक्ष रखीं। आब्जर्वर लांबा द्वारा पहल के आधार पर हल करवाने का भरोसा दिलाया।

कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार वास्तव में आम लोगों की अपनी सरकार है। पंजाब सरकार मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी व पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लोगों को हर सुख-सुविधा मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। बिजली, रेत, ट्रांसपोर्ट, केबल माफिया जैसे मसलों से लेकर मजदूरों, किसानों, मुलाजिमों भाव हर वर्ग के लोगों की मांगें पूरी की जा रही हैं।

उन्होंने गत दिवस बरनाला फेरी के दौरान मुख्य मंत्री चरनजीत चन्नी द्वारा जिले को 75 करोड़ की ग्रांट देने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया। काला ढिल्लों ने जिला आब्जर्वर सीता राम लांबा को भरोसा दिलाया कि वह जिले की तीनों सीटें जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे। इस समय पूर्व जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह मान, मेंबर जिला शिकायत निवारण कमेटी महिदरपाल सिंह पक्खों, एडवोकेट जतिदर बहादरपुरिया, इंडस्ट्री चैंबर के चेयरमैन विजय कुमार, डा. उजागर सिंह मान, पूर्व सरपंच और पूर्व कौंसलर गुरदरशन सिंह बराड़, कौंसलर कुलदीप धर्मा, पूर्व कौंसलर हरप्रीत लम्बू, नगर कौंसिल बरनाला के पूर्व उपाध्यक्ष महेश कुमार लोटा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल बांसल नाणा, मैंबर जिला शिकायत निवारण कमेटी बलदेव भुच्चर, मैंबर जिला शिकायत निवारण कमेटी सूरत बाजवा, जगतार पक्खो, कौंसलर अजय कुमार धनौला, ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरिदर पाल बाला, राजदीप नीटा पूर्व कौंसलर हंडियाया, पूर्व कौंसलर जसविदर सिंह टीलू, पूर्व कौंसलर हरदेव सिंह बाजवा, राजवंत सिंह पूर्व सरपंच भद्दलवड्ड, मार्किट कमेटी महलकलां के पूर्व वायस चेयरमैन हरविदर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष नगर कौंसिल हरप्रीत गर्ग, अमरजीत सिंह काका सहित बड़ी संख्या में पूर्व सरपंच, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और टकसाली कांग्रेसी नेता और वर्कर उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.