Move to Jagran APP

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्ला बोल

देश दिनोंदिन बढ़ रही हंगाई को देखते हुए कांग्रेस ने जन जागरण अभियान शुरू किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 03:54 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 03:54 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्ला बोल
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्ला बोल

जागरण संवाददाता, बरनाला

loksabha election banner

देश दिनोंदिन बढ़ रही हंगाई को देखते हुए कांग्रेस ने जन जागरण अभियान शुरू किया है। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर पंजाब कांग्रेस उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ बरनाला शहर के मुख्य सदर बाजार में रोष प्रदर्शन किया। फतेहगढ़ साहिब से सांसद डा. अमर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

विरोध प्रदर्शन से पहले केवल सिंह ढिल्लों और डा. अमर सिंह ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद केंद्र सरकार के खिलाफ नेहरू चौक से सदर बाजार स्थित शहीद भगत सिंह चौक तक रोष मार्च निकाला।

सांसद डा. अमर सिंह ने कहा कि महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। केंद्र सरकार अत्यधिक टैक्स लगाकर देश की जनता को लूट रही है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध कर रही है। अच्छे दिन दिखाने की आड़ में सत्ता में आई केंद्र सरकार ने देश को बदहाली में धकेल दिया है। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आज देश की जनता पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए अपने सपनों के आधुनिक भारत को देखकर दुखी है। देश में महंगाई अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है। केंद्र सरकार ने आम आदमी के लिए दिन में दो वक्त का खाना मुश्किल कर दिया है। जीएसटी ने देश भर के व्यापारियों को परेशान किया है और उनके लिए व्यापार करना मुश्किल बना दिया है। इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस पार्टी जनता के साथ खड़ी है। पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने गरीबों और आम आदमी के पक्ष में बड़े फैसले लिए हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस बरनाला जिला पर्यवेक्षक सीता राम लांबा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा, मार्किट कमेटी धनौला के चेयरमैन जीवन बंसल, मार्किट कमेटी बरनाला के चेयरमैन अशोक मित्तल, हरविदर चाहल, एडवोकेट राजीव गुप्ता लुबी, विनोद चोबर, भूपिदर झलूर, कुलदीप धालीवाल, सुखजीत कौर सुखी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.