Move to Jagran APP

बरनाला में भी कांग्रेसियों ने बांटे लड्डू

नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस प्रधान बनते ही कई कांग्रेसियों ने अलग-अलग गुट के तौर पर लड्डू बांटे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 06:15 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 06:15 PM (IST)
बरनाला में भी कांग्रेसियों ने बांटे लड्डू
बरनाला में भी कांग्रेसियों ने बांटे लड्डू

जागरण टीम, बरनाला

loksabha election banner

नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस प्रधान बनते ही कई कांग्रेसियों ने अलग-अलग गुट के तौर पर लड्डू बांटे। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सभी गुटों ने अपनी फोटो के साथ सिद्धू की फोटो वाले होर्डिंग बोर्ड लगवा दिए।

नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के प्रधान बनने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में इसका लाभ मिलेगा। पंजाब के लोगों को सिद्धू से बेहद उम्मीदें हैं। कांग्रेसी नेताओं व वर्करों ने कांग्रेस पार्टी जिदाबाद के नारे भी लगाए। उधर, टकसाली कांग्रेसी कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने भी सिद्धू की नियुक्ति का स्वागत किया।

इस मौके पर पार्षद परमजीत सिंह जोंटी मान, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार मित्तल, पार्षद कुलदीप धर्मा, अजय कुमार, नगर सुधार ट्रस्ट के सदस्य हरविदर चहल, रानी कौर, जिला परिषद सदस्य भूपिदर सिंह झलूर, विवेक कुमार, खुशी मोहम्मद, जसमेल डेयरी वाला, वरूण बत्ता, दीप संघेड़ा, हैपी ढिल्लों, हरदीप जागल, शरण धनौला, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल बांसल नाणा,,सीनियर टकसाली कांग्रेसी नगर कौंसिल बरनाला के पूर्व उप प्रधान महेश कुमार लोटा, जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य बलदेव भुच्चर, कांग्रेसी नेता राजू चौधरी,सूरत सिंह बाजवा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.