बरनाला में सात जगह बाधित किया रेल व सड़क यातायात
जागरण टीम बरनाला केंद्र के कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा
जागरण टीम, बरनाला : केंद्र के कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को बंद का आह्वान किया था। बंद को लेकर किसानों के समर्थन में व्यापार मंडल, रेहड़ी, फड़ी यूनियन, ट्रेड यूनियन, सीटू, राजपूत सहारा वेलफेयर क्लब आढ़ती एसोसिएशनों, मजदूर व मुलाजिम संगठनों व समाज के अन्य वर्गों समेत विभिन्न संगठनों ने संघर्ष में भाग लिया।
वहीं रेलवे स्टेशन बरनाला पर रेल ट्रैक पर धरना लगाया गया। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को बंद से छूट दी गई है, जिसके चलते सिविल अस्पताल ओपीडी, इमरजेंसी, मेडिकल दुकानें, केमिस्ट बहाल रहा व एबुलेंस को जाम के दौरान रास्ता दिया गया। बलवंत सिंह उप्पली, करनैल सिंह गांधी, बारा सिंह, उजागर सिंह, गुरदेव सिंह मांगेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास कृषि सुधार कानूनों को रद करवा करके ही दम लेंगे। उन्होने कहा कि एक अक्टूबर से लगातार संघर्ष किया जा रहा है, जिसमें किसान संघर्ष पर डटे हैं व संघर्ष कर रहे हैं। उन्होने कहा कि बंद के दौरान टोल प्लाजा बड़बर, महलकलां पर चक्का जाम किया गया। वहीं बरनाला संगरूर नेशनल हाईवे धनौला, बरनाला हंडिआया रोड समेत भदौड़ में चक्का जाम किया। इस मौके प्रीत कौर, दर्शन सिंह, दर्शन बालियां, गुरमेल सिंह, गुरचरण सिंह, लखविदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरजीत कौर, मनजीत राज, बाबू सिंह, सुखविदर सिंह, मेला सिंह, बूटा सिंह, गोरा सिंह, गुरनाम सिंह, राजिदर कौर आदि उपस्थित थे। बरनाला में यहां लगाया जाम
रेलवे स्टेशन बरनाला, संघेड़ा, महल कलां, भदौड़, तपा, हंडियाया, धनौला में सड़क यातयात सुबह छह से शाम छह बजे तक चक्का जाम किया गया।