घर से नगदी, गहने व गैस सिलेंडर चोरी
संवाद सूत्र शैहणा बरनाला गांव कैरे में मजदूर परिवार के घर अज्ञात चोरों द्वारा करीब 62 हजार का नुकसान।
संवाद सूत्र शैहणा, बरनाला : गांव कैरे में मजदूर परिवार के घर अज्ञात चोरों द्वारा करीब 62 हजार रुपये की नगदी, एक गैस सिलेंडर सहित चूल्हा, दो सोने की अंगूठी चोरी करके ले गए। पीड़ित मजदूर कुलविदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी कैरे ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह उठे तो अंदर पेटी खुली पड़ी थी व सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि परिवार सहित धान की फसल लगा कर पेटी में रखी 62 हजार रुपये की नगदी के अलावा दो अंगूठियां, रसोई में पड़ा गैस सिलेंडर व चूल्हा गायब था। उसने बताया कि उसने वीरवार को किसान के साथ धान का हिसाब करके सांझी लेबर के 62 हजार रुपए लाए थे, जो हिसाब करके बाकी लेबर को देने थे। थाना सदर के एएसआई चरनजीत सिंह ने मौका भी देखा है। इस बारे में एएसआइ ने कहा कि इस मामले की पड़ताल की जा रही है, पड़ताल करने के उपरांत अगली कार्रवाई की जाएगी।