दंपती से मारपीट करने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज
संवाद सूत्र बरनाला थाना शैहणा की पुलिस ने दंपती से मारपीट करने पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 03:26 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 09:47 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरनाला : थाना शैहणा की पुलिस ने दंपती से मारपीट करने पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार जगदेव सिंह ने बताया कि उनको शिकायतकर्ता करणजीत सिंह निवासी जंडसर मोड़ ने शिकायत दर्ज करवाई कि विगत दिनों वह अपनी पत्नी के साथ अपने गांव में अपने ही घर का गेट खोलने लगे तो पुरुषोत्तम सिंह, स्वर्ण सिंह व अमनदीप सिंह निवासी जंडसर मौड़ ने उनको घेरकर उनकी मारपीट की व धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर प्रशांत सिंह, स्वर्ण सिंह व अमनदीप सिंह निवासी जंडसर मौड़ के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कानूनी कारवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें