Move to Jagran APP

पंजाब के बरनाला में दर्जनभर लोगों ने डॉक्टर पर तेजधार हथियारों से किया हमला, दोनों टांगे तोड़ पेट में घोंपा चाकू

बरनाला के गांव कलेका में एक आरएमपी डॉक्टर में एक दर्जन के करीब लोगों ने हमला कर दिया। हमले में डॉक्टर की दोनों टांगे तोड़ हमलावरों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। डॉक्टर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 08:37 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 08:37 PM (IST)
पंजाब के बरनाला में दर्जनभर लोगों ने डॉक्टर पर तेजधार हथियारों से किया हमला, दोनों टांगे तोड़ पेट में घोंपा चाकू
हमले में घायल आरएमपी डॉक्टर रछपाल सिंह ।

बरनाला, [सोनू उप्पल]। गांव कालेका के आरएमपी डॉक्टर पर गांव के करीब 6 समेत 12 लोगों द्वारा तलवार, चाकू, रोड बेसबॉल से हमला कर दिया। इस हमले में आरएमपी डॉक्टर की दोनों टांगे टूट गई। दोनों बाजू पर तलवार से हमला कर दिया और पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और हालत नाजुक बनी है। जिसको परिवारिक सदस्यों गांव निवासियों की मदद से सिविल अस्पताल बरनाला के इमरजेंसी में भर्ती किया गया।

loksabha election banner

आरएमपी डॉक्टर रछपाल सिंह निवासी कालेका ने बताया कि रविवार को शाम को जब वह गांव के किसी घर में मरीज को टीका लगाकर वापस लौट रहा था, तो रास्ते में करीब 12 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमला करने वालों के पास तेजधार हथियार, बेसबॉल थे। अचानक हुए हमले से वह नीचे गिर पड़ा और आरोपितों ने उसकी दोनों टांगे तोड़ दी। दोनों बाजू पर तलवार से हमला कर दिया, जब वह पूरी तरह से घायल हो गया तो उसके पेट में चाकू से हमला कर दिया। हमले में तलवार से उसकी बाएं हाथ की उंगली भी कट गई। जब उसने शोर मचाया, तो गांव निवासी व राहगीर एकत्रित हो गए, जिनको देखकर हमलावर फरार हो गए। इस घटना के बाद परिवारिक सदस्यों व गांव निवासियों ने उसे सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

रछपाल सिंह ने बताया कि इस घटना के आरोपितों में जगमीत सिंह, लाडी सिंह, मुन्ना सिंह, प्रगट सिंह, महिला रमनदीप कौर शामिल हैं। पुलिस प्रशासन को इस घटना की सूचना दे दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.